✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रमेश कुमार, स्टेट रिपोर्टर
पिथौरा। पिथौरा ड्राइवर संघ के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ड्राइवर संघ के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूजा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
आयोजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके बाद 18 सितंबर को विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
ड्राइवर संघ के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!