दुर्ग के नेहरू नगर क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है।
*आरोप है कि* युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिला के एक पदाधिकारी और उनके साथियों द्वारा एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पीड़ित के साथ बर्बरता की गई।
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ PRESS इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।*
पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो व आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*स्टेट रिपोर्टर: मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!