हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान
जिला - कोरबा पाली
• ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा का आरोप— गरीबों की थाली से 5-6 माह से चना और इस माह शक्कर गायब, ऊपर से अमानक चावल बांटकर उड़ाया जा रहा मजाक
कोरबा/पाली: पाली विकासखंड की राशन दुकानों (सोसायटियों) में कीड़े-मकोड़े, फफूंद और कंकड़ युक्त घटिया चावल की आपूर्ति के मामले को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। गुरुवार को "नवंबर माह का चावल निकला अमानक- इल्ली, फफूंद और पाखड़ से भरा...! दो-दो क्वालिटी इंस्पेक्टर के बाद भी घटिया चावल नान से कैसे पहुँचा एफएफसी गोदाम तक?" शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने संबंधित क्वालिटी इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई है और पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
🟣जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो पाली विकासखंड की सोसायटियों में भेजे गए चावल के स्टॉक की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन की इस सख्ती से दोषी राइस मिलर्स, गोदाम प्रभारियों और गुणवत्ता जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
🟣सिस्टम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गौरतलब है कि पाली की सोसायटियों में बांटे गए पीडीएस (PDS) चावल की बोरियां खोलने पर उसमें इल्ली, फफूंद और दुर्गंधयुक्त सड़ा हुआ चावल निकलने की तस्वीरें सामने आई थीं। दो-दो क्वालिटी इंस्पेक्टर (अमित चंद्राकर और महेंद्र शर्मा) की तैनाती के बावजूद यह अमानक चावल राइस मिलर्स से नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) और वहां से एफएफसी (FFC) गोदाम होते हुए पीडीएस दुकानों तक कैसे पहुंचा, इसने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
🟣 कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!