Home /
खबरे काम की /
*पाली के यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: रात के अंधेरे में डेढ़ किमी पैदल चलने की मजबूरी, बाईपास से सीधे निकल रहीं स्लीपर बसें; टिकट न किराये का ठिकाना*
*पाली के यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: रात के अंधेरे में डेढ़ किमी पैदल चलने की मजबूरी, बाईपास से सीधे निकल रहीं स्लीपर बसें; टिकट न किराये का ठिकाना*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान कोरबा (पाली)
कोरबा/पाली:- रायपुर से अम्बिकापुर मार्ग पर चलने वाली रात्रिकालीन लग्जरी स्लीपर बसों की मनमानी पाली के यात्रियों पर भारी पड़ रही है। ये बसें नगर के बस स्टैंड में आने के बजाय बाईपास नेशनल हाईवे से सीधे निकल जाती हैं, जिससे रात में सफर करने वाले यात्रियों की फजीहत हो रही है।
बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर आखिरी लोकल बस रात करीब 8 बजे पाली पहुंचती है। रात 9 बजे के बाद चलने वाली स्लीपर बसें नगर के भीतर प्रवेश नहीं करतीं। मजबूरन, बिलासपुर या रायपुर जाने-आने वाले यात्रियों को रात के अंधेरे में डेढ़ किलोमीटर दूर बाईपास तक पैदल जाना पड़ता है, जो महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद असुरक्षित है। इतना ही नहीं, बस संचालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं और टिकट तक नहीं देते। बिना टिकट यात्रा से न तो यात्रियों को बीमा सुरक्षा मिलती है और न ही शासन को राजस्व।
*कार्रवाई की मांग*
नगर के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि सभी रात्रिकालीन बसों को अनिवार्य रूप से पाली बस स्टैंड से होकर चलाने का आदेश दिया जाए। साथ ही, मनमानी वसूली और बिना टिकट बस संचालन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई कर परमिट निरस्त किया जाए।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!