मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
पानी चारों तरफ, लेकिन पीने को एक बूंद नहीं; बाढ़ में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनी राहत टीम
जगदलपुर: कहते हैं जल ही जीवन है, पर बस्तर में इस वक्त जल ही आफत बना हुआ है। चारों तरफ लबालब पानी, लेकिन पीने के लिए एक बूंद साफ पानी नहीं। जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में यही सबसे बड़ी विडंबना बनी हुई है।
लगातार बारिश और जलभराव के बीच कई परिवार अपने घरों में कैद हो गए हैं। नल बंद हैं, कुएं डूब चुके हैं और दुकानों तक पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में भूख और प्यास से जूझ रहे लोगों के लिए राहत टीम फरिश्ता बनकर सामने आई।
राहत टीम ने नाव और पैदल चलकर बाढ़ में फंसे हजारों लोगों तक बोतलबंद पानी, दूध, बिस्किट, चाय और मिक्सचर पहुंचाया। टीम का एक ही मकसद था - कोई भी परिवार भूखा-प्यासा न रहे।
टीम के सदस्यों ने कहा, "संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी इंसानियत है। घर डूब गए हैं, लेकिन हौसला नहीं डूबना चाहिए।"
जब चारों तरफ पानी है और पीने को पानी नहीं, तब एक बोतल पानी और एक पैकेट बिस्किट भी किसी उम्मीद से कम नहीं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!