Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पाटन में साइबर जागृति अभियान: 108 पंचायतों में पुलिस का जागरूकता अभियान, पंच-सरपंच भी जुड़े

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

पाटन। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान (15 अगस्त से 2 अक्टूबर) के तहत पाटन अनुभाग की 108 ग्राम पंचायतों में साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

अभियान के दौरान थाना स्टाफ ने ग्रामीणों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी KYC, नौकरी एवं इनाम के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के उपाय बताए। पुलिस ने लोगों को विशेष रूप से समझाइश दी कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

 

जनजागरूकता अभियान में पंच, सरपंच एवं स्व-सहायता समूहों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनके माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाए गए और लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में न आएं। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं ।

 

साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos