Sunday, September 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पहले बाइक से रोका, फिर चाकू दिखाकर लूटा: रास्ते में नकाबपोशों ने डिलीवरी कर्मचारी से छीना मोबाइल और कैश*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
22 Views 5 Min Read 0 Comments
पहले बाइक से रोका, फिर चाकू दिखाकर लूटा: रास्ते में नकाबपोशों ने डिलीवरी कर्मचारी से छीना मोबाइल और कैश*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ 

 

 *पहले बाइक से रोका, फिर चाकू दिखाकर लूटा: रास्ते में नकाबपोशों ने डिलीवरी कर्मचारी से छीना मोबाइल और कैश*

डिलीवरी देने जा रहे युवक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटकर आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक डिलीवरी कर्मचारी को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात 12 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे गनौद और धमनी के बीच हुई। ग्राम बोडरा निवासी खिलावन लोधी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

खिलावन लोधी का 22 वर्षीय बेटा हितेश लोधी मीशो कंपनी में डिलीवरी कर्मचारी है। घटना के दिन वह बाइक से डिलीवरी का सामान लेकर ग्राम गनौद गया था। वापसी के दौरान सड़क पर तीन युवक बाइक लेकर उसके सामने आ गए। तीनों ने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उन्होंने हितेश को इशारा कर सड़क पर रुकवाया और उसके डिलीवरी बैग को खींचने लगे।

हितेश के विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके बैग में रखा पर्स निकाल लिया। पर्स से चार हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर तीनों आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गए।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लूटे गए मोबाइल की कीमत 21,499 रुपये बताई गई है। नकदी समेत कुल 25,499 रुपये की संपत्ति लूटे जाने की जानकारी सामने आई है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos