Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*पशु क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिए सख्त निर्देश - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली पशु कल्याण समिति की बैठक*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
*पशु क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिए सख्त निर्देश - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली पशु कल्याण समिति की बैठक*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

*पशु क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिए सख्त निर्देश - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली पशु कल्याण समिति की बैठक*

 

 

पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पशु कल्याण समिति की बैठक ली।

 

बैठक में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने, निराश्रित, वृद्ध एवं अशक्त पशुओं की देखभाल, गौधाम निर्माण और पशु चिकित्सा सुविधा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

*कलेक्टर ने दिए ये बड़े निर्देश -*

 

1. रेबीज से बचाव: पालतू पशुओं के टीकाकरण और एंटी रेबीज कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। लोगों को रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।

2. गौधाम और आश्रय: वृद्ध और अशक्त पशुओं के लिए गौधाम का निर्माण हो और निराश्रित पशुओं के लिए उचित आश्रय की व्यवस्था की जाए।

3. संवेदनशील व्यवहार: पशुओं के महत्व को समझते हुए उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा दिया जाए।

 

इसके साथ ही कलेक्टर ने शासकीय एवं अनुदान प्राप्त गौ संदनों की देखभाल, उनके संचालन, पालन प्रतिवेदन, आय-व्यय के विकासखण्डवार विवरण और विभागीय सेवा शुल्क की भी समीक्षा की। जिले के विधायकों को समिति में पदेन सदस्य बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्णसिंह उके, पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक श्री ओपी तिवारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos