Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पर्यटन स्थल औरापानी से बाइक पार करने वाला अपचारी बालक पुलिस हिरासत में: कोटा पुलिस ने बरामद की चोरी की HF डीलक्स

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
35 Views 5 Min Read 0 Comments
पर्यटन स्थल औरापानी से बाइक पार करने वाला अपचारी बालक पुलिस हिरासत में: कोटा पुलिस ने बरामद की चोरी की HF डीलक्स

पर्यटन स्थल औरापानी से बाइक पार करने वाला अपचारी बालक पुलिस हिरासत में: कोटा पुलिस ने बरामद की चोरी की HF डीलक्स

 

 

कोटा (बिलासपुर)।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औरापानी में सैर-सपाटे के दौरान बाइक चोरी करने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर विधिवत वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली है।

घूमने गए युवक की बाइक शाम को मौके से हुई गायब

घटना 15 अगस्त 2026 की है, जब प्रार्थी अपने भाइयों के साथ अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 AJ 6854) से औरापानी पर्यटन स्थल घूमने गया हुआ था। शाम को जब वे वापस लौटे तो निर्धारित स्थान से बाइक नदारद थी। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब प्रार्थी ने थाना कोटा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 669/2026, धारा 303(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया नाबालिग संदेही

जिले में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत एसएसपी (डीआईजी) रजनेश सिंह (आईपीएस) के कड़े निर्देशों पर पुलिस टीम सक्रिय थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने औरापानी से मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद कर ली और मामले में नियमानुसार बाल कल्याण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos