Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

परीक्षा से दो घंटे पहले WhatsApp पर पहुंचा प्रश्नपत्र, IGKV में परीक्षा रद्द; सितंबर में दोबारा होगी परीक्षा

State Head - Kishor
State Head - Kishor
27 Views 5 Min Read 0 Comments
परीक्षा से दो घंटे पहले WhatsApp पर पहुंचा प्रश्नपत्र, IGKV में परीक्षा रद्द; सितंबर में दोबारा होगी परीक्षा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा में कथित पेपर लीक का मामला सामने आया है। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र WhatsApp पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा रद्द कर दी।

 

बताया जा रहा है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र के WhatsApp पर प्रसारित होने की शिकायत सुबह करीब 8 बजे सामने आई थी। हालांकि निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराई गई। लगातार शिकायतें मिलने के बाद विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर दो बजे के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

 

साइबर सेल और थाने में FIR

 

मामले में देर रात साइबर सेल और तेलीबांधा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र WhatsApp पर किस माध्यम से पहुंचा और इसे प्रसारित करने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग होने से लेकर उसे WhatsApp पर प्रसारित किए जाने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी।

 

सितंबर के पहले सप्ताह में होगी दोबारा परीक्षा

 

परीक्षा रद्द होने के बाद अब विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से सितंबर के प्रथम सप्ताह में एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

 

इस घटना से IGKV से संबद्ध विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में अध्ययनरत बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों पर असर पड़ा है। विद्यार्थियों में पेपर लीक की घटना को लेकर नाराजगी है और अब सभी की नजर जांच समिति की रिपोर्ट तथा पुलिस जांच पर टिकी है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos