पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप पर भड़का विवाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी
Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

 पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप पर भड़का विवाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी

संपादक
संपादक
27 Views 5 Min Read 0 Comments
 पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप पर भड़का विवाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी

हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ 

 पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप पर भड़का विवाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी
महासमुंद में परदेशी यादव की मौत का राज 48 घंटे में खुला। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र की भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बड़े साजापाली में परदेशी यादव की मौत के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध नजर आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अस्पताल से मिले मेमो के बाद पुलिस ने मृतक के शरीर की जांच की, जिसमें चोट के निशान पाए गए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका सामने आने पर पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले तीन लोग एक साथ शराब का सेवन कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान मृतक परदेशी यादव और आरोपी मनोहर कोसरिया के बीच उसकी पत्नी से कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मनोहर ने परदेशी के साथ हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की। मारपीट में परदेशी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। इसके बाद मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने परदेशी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगे कपड़े और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है

संपादक
Written by

संपादक

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos