हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा
बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी, अंदरूनी चोट लगने से गई जान
पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खारढोढ़ी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुनापारा निवासी पंकज सिदार, पिता लच्छन सिदार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खारढोढ़ी हाईस्कूल के पास गणेश पूजा आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने के बाद पंकज सिदार अपनी HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG13BA3071 से अकेले घर लौट रहा था।
इसी दौरान रात करीब 10 बजे खारढोढ़ी हाईस्कूल के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गया। घटना की सूचना गांव के सरपंच ने परिजनों को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पंकज सिदार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में आई अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हुई।
इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। एक युवा जिंदगी के अचानक खत्म हो जाने से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!