Sunday, November 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पत्थलगांव: सूने मकान में चोरी, नगदी और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 97 हजार रुपये का सामान पार

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
पत्थलगांव: सूने मकान में चोरी, नगदी और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 97 हजार रुपये का सामान पार

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव जिला जशपुर

 पत्थलगांव: सूने मकान में चोरी, नगदी और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 97 हजार रुपये का सामान पार

रायगढ़ रोड रेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले अमित मिश्रा ने थाना पत्थलगांव में दर्ज कराई शिकायत, अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पत्थलगांव, जशपुर। पत्थलगांव नगर में चोरी की घटना सामने आई है। रायगढ़ रोड स्थित रेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले अमित मिश्रा के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार, घर से नगदी और जेवर सहित करीब 97 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।

शिकायतकर्ता अमित मिश्रा ने थाना प्रभारी पत्थलगांव को दिए आवेदन में बताया कि 29 नवंबर 2026 की रात करीब 8:15 बजे तक वह अपने परिवार के साथ पास में ही रहने वाले एक दोस्त के यहां बच्चे के बर्थडे में गए हुए थे  जब वे घर लौटे, तो घर का सामान बिखरा हुआ और टूटा मिला। जांच करने पर घर से 35 हजार रुपये नगद, लगभग 55 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर तथा करीब 2 हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान गायब मिला।

पीड़ित ने चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 97 हजार रुपये बताई है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

 

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos