हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव जिला जशपुर *
पत्थलगांव। क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से सतर्क रहने और फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को निर्देशित किया है कि बारिश, चक्रवात या अतिवृष्टि से फसल खराब होने पर घटना के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं। कटाई के बाद खेत में रखी फसल यानी करपा को भी 14 दिनों तक प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर बीमा दावा करने का प्रावधान है।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रवात 'अकवान' और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के आधार पर पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के तहत मुआवजा दिया जाएगा। जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है, वे भी नियमानुसार राजस्व विभाग से राहत के लिए संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान होने पर समय पर सूचना दें, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं के तहत उचित मुआवजा एवं बीमा सहायता मिल सके।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!