Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पत्थलगांव नगर पालिका में CMO के खिलाफ अध्यक्ष-पार्षद एकजुट, मुख्यमंत्री से की हटाने की मांग

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
पत्थलगांव नगर पालिका में CMO के खिलाफ अध्यक्ष-पार्षद एकजुट, मुख्यमंत्री से की हटाने की मांग

 पत्थलगांव नगर पालिका में CMO के खिलाफ अध्यक्ष-पार्षद एकजुट, मुख्यमंत्री से की हटाने की मांग


रिपोर्टर-योगेश शर्मा 
ब्लाक रिपोर्ट पत्थलगांव जिला जशपुर छत्तीसगढ़ 

 

-जशपुर जिले के पत्थलगांव

नगरपालिका में प्रभारी CMO  जावेद खान की  कार्यप्रणाली से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह के साथ अधिकांश पार्षद एकजुट हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रभारी CMO को पत्थलगांव से हटाने की मांग कर दी है। नगर पालिका में आखिर ऐसा क्या हुआ कि अध्यक्ष और पार्षदों को एक साथ मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत करना पड़ा? यह सवाल अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि नगर में सफाई व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विकास कार्यों की रफ्तार भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि नगर में मुख्य रूप से अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि से ही कार्य दिखाई दे रहे हैं,

 जबकि शासन से अतिरिक्त बजट और नए विकास कार्यों की स्वीकृति लाने के लिए कोई प्रभावी पहल नजर नहीं आ रही है। अध्यक्ष और पार्षदों ने आरोप लगाया है कि महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विकास कार्यों से संबंधित जानकारियां जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए बिना शासन को भेजी जा रही हैं। प्रशासनिक मनमानी, शासन को गलत जानकारी देने और कर्मचारियों के वेतन व जनप्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान में लापरवाही जैसे मुद्दे भी पत्र में उठाए गए हैं।


नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री से प्रभारी CMO मोहम्मद जावेद खान का अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक को भी भेजी गई है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos