पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मानवता और स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाली तस्वीर
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मानवता और स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाली तस्वीर

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मानवता और स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाली तस्वीर

हमर प्रदेश ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव जिला जशपुर छत्तीसगढ़।

 

        पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मानवता और स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम पालीडीह स्थित कमला राइस मिल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, लेकिन इससे भी ज्यादा पीड़ादायक स्थिति तब बनी, जब मृतक का शव अस्पताल पहुंचाने के लिए शव वाहन तक उपलब्ध नहीं होसका।

 

काम खत्म कर जीजा के घर जा रहा था युवक

 

मृतक की पहचान ग्राम काडरो निवासी नरेश नाग, पिता जगतराम नाग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नरेश नाग पटाखा फैक्ट्री में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने जीजा के घर जा रहा था। इसी दौरान पालीडीह स्थित कमला राइस मिल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos