पत्थलगांव के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की सामूहिक समीक्षा बैठक
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पत्थलगांव के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की सामूहिक समीक्षा बैठक

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
पत्थलगांव के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की सामूहिक समीक्षा बैठक

योगेश शर्मा पत्थलगांव जिला जशपुर ब्लाक रिपोर्ट

hamarpradeshcg.com 

 

 पत्थलगांव विकासखंड पत्थलगांव के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की सामूहिक समीक्षा बैठक जनपद पंचायत पत्थलगांव के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम पूर्णता की स्थिति, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं (एक्स्ट्रा क्लास) का संचालन तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विषयवार परीक्षा परिणामों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विकासखंड पत्थलगांव के विद्यार्थियों को राज्य की प्रावीण्य सूची (टॉप-10) में स्थान दिलाने के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसके लिए मेधावी विद्यार्थियों की पहचान, उनकी नियमित मॉनिटरिंग, विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन तथा नियमित टेस्ट एवं अभ्यास परीक्षाओं के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया गया।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos