Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
51 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर (सरकंडा)। सरकंडा क्षेत्र के बहतराई में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आक्रोशित आरोपी ने युवक के पेट में बटनदार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गाली देने से मना करने पर खूनी रंजिश

घटना 16 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। प्रार्थी अरुण कुमार यादव के अनुसार, उनका 36 वर्षीय बेटा महेंद्र उर्फ गोलू यादव घूमने निकला था। बहतराई नया तालाब के पास आरोपी राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से झगड़ा और अश्लील गाली-गलौज कर रहा था। महेंद्र ने जब खुलेआम गाली-गलौज करने पर आपत्ति जताई, तो राहुल उस वक्त पत्नी को लेकर चला गया। कुछ ही देर बाद वह बटनदार चाकू लेकर लौटा और "हमारे मामले में क्यों पड़ रहे हो" कहते हुए सीधे महेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस

लहूलुहान हालत में साथियों ने महेंद्र को तत्काल प्रथम अस्पताल सरकंडा में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1330/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया गया।

फरार होने की फिराक में था आरोपी, खून लगा चाकू बरामद

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर भागने की फिराक में लगे आरोपी राहुल यादव (28 वर्ष, मूल निवासी खमतराई, हाल मुकाम बहतराई) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून लगा बटनदार चाकू जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos