Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पति जेल में, पत्नी ने बच्चों को बनाया ढाल, पड़ोसन को बनाया सहयोगी; मालवीय रोड से उड़ाई चेन, दोनों गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
70 Views 5 Min Read 0 Comments
पति जेल में, पत्नी ने बच्चों को बनाया ढाल, पड़ोसन को बनाया सहयोगी; मालवीय रोड से उड़ाई चेन, दोनों गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर राजधानी रायपुर के बाजारों में इन दिनों भारी भीड़ और रौनक है। लोग त्योहार की खरीदारी में जुटे हैं, वहीं इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। रायपुर पुलिस ने ऐसे ही एक महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मालवीय रोड पर रविवार को पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग के दौरान एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसीसीयू और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं बाजार में खरीदारी करने वाली महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती हुई दिखाई दीं। दोनों महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर बेहद शातिर तरीके से सोने की चेन और लॉकेट पर हाथ साफ करती थीं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध महिलाओं के हुलिए के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि एक महिला का पति जेल में है और वह अपने बच्चों को चोरी की वारदात के दौरान ढाल की तरह इस्तेमाल करती थी। वहीं, उसने अपनी पड़ोसन को भी इस अपराध में सहयोगी बना रखा था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाती थीं। मौका मिलते ही गले से सोने की चेन या लॉकेट चोरी कर वहां से निकल जाती थीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इससे पहले ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी किए गए आभूषण कहां खपाए गए।

त्योहारी सीजन में पुलिस ने लोगों से बाजारों में खरीदारी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और बच्चों व कीमती आभूषणों का ध्यान रखने की अपील की है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos