Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पति के कथित प्रेम संबंध से परेशान नवविवाहिता ने उठाया घातक कदम, उतई में महिला की मौत

State Head - Kishor
State Head - Kishor
61 Views 5 Min Read 0 Comments
पति के कथित प्रेम संबंध से परेशान नवविवाहिता ने उठाया घातक कदम, उतई में महिला की मौत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी दुर्ग निवासी विपुल यादव से हुई थी। 14 अगस्त को रवीना ने अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

 

मृतका के मामा ने आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन विपुल की कथित प्रेमिका उसके घर पहुंची थी। इस बात को लेकर रवीना और उसके पति के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद विपुल ने रवीना को एक कमरे में बंद कर दिया और कथित प्रेमिका के साथ घर से बाहर चला गया।

 

परिजनों के मुताबिक, रवीना ने पति से संपर्क करने के लिए करीब 16 से 17 बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और उसने घातक कदम उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

 

महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा

 

उतई पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नवविवाहिता की मौत के मामले में महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

 

मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

 

परिजनों को 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद जौनपुर से परिवार के सदस्य दुर्ग पहुंचे। 16 अगस्त को महिला चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजन शव को जौनपुर ले गए।

 

पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही पति और उसके कथित प्रेम संबंध को लेकर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

 

एएसपी दुर्ग मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि उतई थाना क्षेत्र में महिला ने घातक कदम उठाते हुए जान दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की आगे जांच कर रही है।

 

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos