पटवारी निलंबन : राजस्व कार्यों में लापरवाही, हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
महासमुंद, 05 नवंबर / जिले में किसानों के राजस्व कामों को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर हड़ताल में शामिल और काम में लापरवाही बरतने वाले जिले के 5 पटवारियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्यों हुई कार्रवाई?
बताया जा रहा है कि किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों में मारपीट, पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीएसएस सर्वे में सख्ती से प्रगति नहीं पाई गई। इसके बाद भी ये पटवारी जबरन हड़ताल में शामिल हो गए। इसी को गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की गई है।
कौन-कौन हुआ निलंबित?
- बागबहरा तहसील - श्री भंगी राम ध्रुव
- बागबहरा तहसील - श्री कमलेश डहरे
- बागबहरा तहसील - श्री नीरज कुमार वर्मा
- बसना अनुविभाग - श्री तिलक राम चौधरी
- सरायपाली अनुविभाग - श्रीमती दमयंती नायक
निलंबन के दौरान क्या मिलेगा?
निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। मुख्यालय संबंधित अनुविभाग में ही रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि किसानों के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हड़ताल के नाम पर काम रोकने वालों पर आगे भी ऐसी ही कार्रवाई होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!