ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
नगरी छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन को ब्लॉक शाखा नगरी का पूर्ण नैतिक समर्थन है।
उन्होंने कहा कि पटवारी राजस्व प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर पिछले एक माह से आंदोलनरत पटवारियों की मांगों पर शासन स्तर पर अब तक संतोषजनक निराकरण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने निम्न मांगें रखीं:
-पटवारियों के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई पर रोक:आंदोलनरत पटवारियों के विरुद्ध की जा रही स्थानांतरण, कारण बताओ नोटिस, निलंबन और ब्रेक-इन-सर्विस जैसी दंडात्मक कार्रवाई को तत्काल निरस्त किया जाए।
- संवाद से समाधान: दंड के बजाय शासन उच्चस्तरीय वार्ता आयोजित कर पटवारियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति एवं अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करे।
- लंबित 3% महंगाई भत्ता: समस्त शासकीय कर्मचारियों का लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर सहित तत्काल भुगतान किया जाए।
श्री ध्रुव ने बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 18 नवंबर 2026 को ब्लॉक मुख्यालय नगरी के रावणभाठा मैदान धरना स्थल से आक्रोश रैली निकाली गई जो बस स्टैंड,बजरंग चौक से वापस होकर तहसील कार्यालय पहुंच कर अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव,सहसंयोजक सुरेंद्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष एम के बोरझा,महासचिव गिरीश कुमार जायसवाल, सचिव देवप्रकाश ताम्रकार, सहसचिव संजू निर्मलकर,रोहित ध्रुव,पी सी झा, एस के प्रजापति,पटवारी संघ अध्यक्ष मोहर लाल पटेल,सुरेंद्र ध्रुव,किशोर कश्यप,विकास कोसरिया,नरेश राहुल,शेष सोम,ममता प्रजापति गजानन सोन,अमित नागेश,सुरेंद्र नेताम,अशोक साहू,जोहन नेताम, अनित ध्रुव,पदुम साहू,सुरेश ध्रुव,रामकृष्ण ठाकुर,निखिल मेश्राम,नरेंद्र नेताम,रामकुमार ध्रुव,कुलेश कुंजाम,ने समस्त कर्मचारी-अधिकारियों, शिक्षक, पटवारी, स्वास्थ्य, राजस्व, वन, कृषि,पंचायत एवं अन्य विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में आक्रोश रैली में शामिल हुए।
यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो फेडरेशन अगले चरण में एक दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!