हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
पंचायत महकमे में कड़ा एक्शन: 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
सुकमा। जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कलेक्टर अमित कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत सुकमा जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार VB-G RAM G योजना के तहत विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति न लाने, कार्यों के संपादन में लापरवाही और पात्र हितग्राहियों को समय पर रोजगार उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोपों पर यह कार्रवाई की गई है।
इसके तहत एक तकनीकी सहायक सहित तीन ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त (बर्खास्त) कर दी गई है, जबकि दो पंचायत सचिवों को निलंबितकर दिया गया है।
जांच में क्या मिला?
प्रशासनिक जांच में पाया गया कि VB-G RAM G योजना के तहत न्यूनतम मानव दिवस सृजन और NMMS (National Mobile Monitoring System) ऐप* के माध्यम से कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कराने में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। कर्तव्य पालन में इस तरह की उदासीनता और विकास कार्यों को ठप करने की प्रवृत्ति को देखते हुए प्रशासन ने सीधी कार्रवाई का फैसला लिया।
किन पर हुई कार्रवाई?
बर्खास्त (सेवा समाप्त)
1. अनिल कवासी- तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत सुकमा
2. सोयम जोगेश्वर (जोगेश कुमार)- रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत मरईगुड़ा, जनपद कोंटा
3. सुरेन्द्र पदामी - रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सिरसट्टी, जनपद सुकमा
4. देवाराम मुचाकी - रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत पुसगुन्ना, जनपद छिंदगढ़
निलंबित:
1. मड़कम लख्खा- सचिव, ग्राम पंचायत मिलमपल्ली (अतिरिक्त प्रभार पोटकपल्ली)
2. *मौसम तम्मैया* - सचिव, ग्राम पंचायत ढोंढरा (अतिरिक्त प्रभार डब्बाकोंटा)
12 नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे तकनीकी सहायक*
तकनीकी सहायक अनिल कवासी के मामले में घोर अनुशासनहीनता उजागर हुई है। वे न केवल योजना के कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे, बल्कि लगातार समीक्षा बैठकों और कार्यस्थल से नदारद रहे। जिला एवं जनपद स्तर से कुल 12 बार कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद उन्होंने न तो कोई स्पष्टीकरण पेश किया और न ही अपनी कार्यशैली में सुधार किया, जिसके चलते उन्हें पद से सीधे बर्खास्त कर दिया गया।
इस बड़ी कार्रवाई से जिले के प्रशासन और पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!