Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई नगर। नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश मानिकपुरी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी लहनेदास मासुलकर ने 25 अगस्त 2026 को थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उमेश मानिकपुरी ने नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर उससे करीब 11 लाख रुपये लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई और रकम भी वापस नहीं की।

 

शिकायत के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी उमेश मानिकपुरी, निवासी सूर्यनगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर, हाल मुकाम हनुमान चौक, एक्सप्रेस कॉलोनी, डिपरापारा, रायपुर को 18 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी द्वारा अन्य लोगों को भी नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर पैसे लेने की शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा थाना नेवई क्षेत्र में भी इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की संलिप्तता की जानकारी मिली है, जिसकी अलग से विवेचना की जा रही है।

 

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा अन्य संभावित पीड़ितों और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos