Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नेहरू नगर चौक हत्याकांड का मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया गिरफ्तार, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
57 Views 5 Min Read 0 Comments
नेहरू नगर चौक हत्याकांड का मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया गिरफ्तार, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग भिलाई। नेहरू नगर चौक पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालिका के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

 

इलाज के दौरान हुई थी घायल युवक की मौत

 

पुलिस के अनुसार, थाना सुपेला क्षेत्र के नेहरू नगर चौक पर आपसी विवाद के दौरान शिवकुमार सिंह (29 वर्ष), निवासी कैंप-01, सुभाष चौक, वैशाली नगर पर हमला किया गया था। हमले में शिवकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया फरार चल रहा था।

 

फरार मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

 

लगातार तलाश के बाद पुलिस ने विशाल निषाद उर्फ छाया (21 वर्ष), निवासी रुआबांधा चाचा चौक, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालिका के संबंध में भी नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

 

दुर्ग पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos