Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता, परिवार को सुरक्षित वापसी की उम्मीद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
52 Views 5 Min Read 0 Comments
नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता, परिवार को सुरक्षित वापसी की उम्मीद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ के बाद 77 सदस्यीय दल से नहीं हो पा रहा संपर्क, तीसरे दिन भी कोई जानकारी नहीं

अंबिकापुर। नेपाल-तिब्बत सीमा पर 25 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद अंबिकापुर की बेटी और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता समेत 77 सदस्यीय दल के लापता होने की खबर से परिवार और क्षेत्र में चिंता का माहौल है। हादसे के तीसरे दिन भी डॉ. मीना गुप्ता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं डॉ. मीना

जानकारी के अनुसार डॉ. मीना गुप्ता 77 सदस्यीय दल के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ के बाद प्रभावित इलाके में संचार व्यवस्था बाधित हो गई है। इसके चलते परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

भाजपा नेता की बेटी हैं डॉ. मीना

डॉ. मीना गुप्ता मूल रूप से अंबिकापुर की रहने वाली हैं। वह वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम के एल्डरमैन करताराम गुप्ता की पुत्री हैं। उनकी माता प्रेमलता गोयल पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। डॉ. मीना का बचपन अंबिकापुर में ही बीता है।

वर्तमान में वह इंग्लैंड के टोरकी में चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। यात्रा के दौरान उनके लापता होने की खबर सामने आने के बाद परिवार के साथ-साथ अंबिकापुर के लोग भी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

संपर्क नहीं होने से बढ़ी चिंता

प्रभावित क्षेत्र में संचार व्यवस्था ठप होने के कारण परिजनों को डॉ. मीना और अन्य यात्रियों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिवार को उम्मीद है कि राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी यात्रियों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाएगा।

फिलहाल परिजन किसी सकारात्मक सूचना का इंतजार कर रहे हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos