Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बिलासपुर: कलेक्टर ने की शुरुआत, पहले दिन जुटे ₹72 हजार से अधिक

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
79 Views 5 Min Read 0 Comments
नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बिलासपुर: कलेक्टर ने की शुरुआत, पहले दिन जुटे ₹72 हजार से अधिक

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बिलासपुर: कलेक्टर ने की शुरुआत, पहले दिन जुटे ₹72 हजार से अधिक

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए न्यायधानी बिलासपुर ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में विशेष राहत राशि एकत्रीकरण अभियान का आगाज किया गया। अभियान के पहले ही दिन नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से 72,600 रुपये की राशि जुटाई गई।

कलेक्टर ने स्वयं अंशदान देकर की शुरुआत

अभियान का शुभारंभ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं आर्थिक सहयोग प्रदान कर किया। इसके बाद वे रेडक्रॉस के दल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर, पुरानी व नई कंपोजिट बिल्डिंग, जिला न्यायालय और जिला पंचायत परिसर पहुंचे। उन्होंने शासकीय सेवकों व आम नागरिकों से आपदा प्रभावितों की मदद के लिए स्वेच्छा से आगे आने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि विपदा के इस दौर में पीड़ित मानवता की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है; सामर्थ्य अनुसार दिया गया छोटा योगदान भी किसी का सहारा बन सकता है।

10 दिनों तक चलेगा जन-सहयोग अभियान

रेडक्रॉस सोसायटी का यह विशेष अभियान आगामी 10 दिनों तक शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों और बाजारों में चलाया जाएगा। रेडक्रॉस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों से सहयोग प्राप्त करेंगी। एकत्रित पूरी राशि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा रायपुर को भेजी जाएगी, जहां से इसे सीधे नेपाल आपदा राहत कोष में प्रेषित किया जाएगा।

छात्राएं और पदाधिकारी रहे सक्रिय

इस पुनीत कार्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा की जूनियर रेडक्रॉस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के दौरान रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ. बी.एल. गोयल, वाइस चेयरमैन प्रमोद शर्मा, सचिव डॉ. शुभा गरेवाल, अरुण चौहान, सुनील सोनथालिया, सुरेंद्र गुंबर, डॉ. राजीव अवस्थी, श्रीकांत सहारे, डॉ. एम.ए. जीवनी, सौरभ सक्सेना, आदित्य पांडे, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुशील राजपूत, गीतेश्वरी चंद्र, नेहा राय एवं प्रीति चंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos