✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर टेमन लाल ध्रुव, गरियाबंद
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश कैलेंडर में किया आंशिक संशोधन
गरियाबंद, 10 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के अवसर पर 18 सितंबर 2026 के स्थान पर अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को गरियाबंद जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश के मुताबिक अन्य निर्धारित स्थानीय अवकाश पूर्ववत रहेंगे। दशहरा महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार यथावत रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।
इस संशोधन के साथ जिले में नुआखाई पर्व के अवसर पर अवकाश की तिथि 18 सितंबर से बदलकर 15 सितंबर कर दी गई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!