रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
सारंगढ़-बिलाईगढ़:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला मुख्यालय में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव की मांग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आयोजित किया गया।
पुतला दहन और पैदल मार्च के साथ जोरदार प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और इसके पश्चात पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!