Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 20 नवंबर तक होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए होगा आयोजन*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के स्कूलों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ELC) के माध्यम से 2 से 20 नवंबर 2026 तक तीन स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

जिससे विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ विकसित हो सके।

 

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्थान, विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तर पर किया जाएगा।

 

*कौन भाग ले सकता है?*

प्रतियोगिताओं में स्कूल एवं महाविद्यालयों के सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।

 

- निबंध प्रतियोगिता के लिए: “शुद्ध मतदाता सूची का महत्व” एवं “मतदान का महत्व”

- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में: मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, EVM एवं VVPAT, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

प्रतियोगिताएं संस्थान की सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जा सकेंगी।

 

*कार्यक्रम की समय-सारणी:*

- 2 से 7 नवंबर: संस्थान स्तर पर प्रतियोगिता - प्रत्येक प्रतियोगिता से दो श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन

- 10 से 13 नवंबर: विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता - प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन

- 16 से 18 नवंबर: जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता

- 20 नवंबर तक: परिणामों की घोषणा एवं प्रमाण-पत्र वितरण

 

इस संबंध में जिले के सभी स्कूलों, शासकीय महाविद्यालयों, ITI एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

 

श्रीमती ऋचा ठाकुर ने संबंधित संस्थानों से प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी मिलने के साथ ही निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान के प्रति प्रेरित किया जा सके।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos