Home /
खबरे काम की /
*निर्धारित मात्रा से 33.80 क्विंटल अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त*
*निर्धारित मात्रा से 33.80 क्विंटल अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त*
Chhattisgarh local news
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
✍️ पद : जिला रिपोर्टर
📍 जिला : कांकेर
👤 नाम : शैलेन्द्र जैन
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
मंडी समिति कांकेर की कार्रवाई, दस्तावेजों में 140 क्विंटल जबकि जांच में मिला 173.80 क्विंटल धान
कृषि उपज मंडी समिति कांकेर द्वारा मंडी नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निर्धारित मात्रा से अधिक धान का परिवहन पाए जाने पर वाहन सहित कुल 173.80 क्विंटल धान जप्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर 2026 को मंडी समिति के अधिकारियों द्वारा थाना कांकेर क्षेत्र में वाहन क्रमांक CG04QS,3971 की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में धान का परिवहन पाया गया। वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं अनुमति-पत्र में धान की मात्रा 140 क्विंटल अंकित थी, जबकि भौतिक जांच में वाहन में कुल 173.80 क्विंटल धान पाया गया। इस प्रकार दस्तावेजों में दर्शाई गई मात्रा से 33.80 क्विंटल अधिक धान का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों में खण्डेलवाल ट्रेडर्स, ग्राम विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव से संबंधित जानकारी भी प्राप्त हुई।
मामले में कृषि उपज मंडी अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए जप्ती पंचनामा तैयार किया गया तथा धान सहित वाहन को जप्त कर लिया गया। मंडी समिति द्वारा कृषि उपज के परिवहन में निर्धारित मात्रा एवं मंडी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच की जा रही है। समिति ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!