Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*निरंकारी संत समागम के अवसर पर भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव* 

State Head - Kishor
State Head - Kishor
6 Views 5 Min Read 0 Comments
*निरंकारी संत समागम के अवसर पर भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव* 

*श्रद्धालुओं को संत समागम स्थल पहुंचने की मिलेगी बेहतर सुविधा ।* 

बिलासपुर – 18 सितम्बर 2026

रेलवे प्रशासन द्वारा 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 20 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने/चलने वाली गाड़ी 02 जोड़ी गाड़ियों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।

 पूर्व में यह ठहराव 30 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित था, जिसे संशोधित करते हुये श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा हेतु 10 दिन पूर्व अर्थात 20 सितम्बर 2026 से ही प्रभावी कर दिया गया है | इस सुविधा से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर आने-जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को संत समागम स्थल तक पहुंचने की विशेष सुविधा मिलेगी।

 *विवरण इस प्रकार है :-* 

👉 दिनाँक 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 15.48 बजे पहुंचेगी तथा 15.50 बजे रवाना होगी |  

👉 दिनाँक 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 05.56 बजे पहुंचेगी तथा 05.58 बजे रवाना होगी |  

👉 दिनाँक 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 08.41 बजे पहुंचेगी तथा 08.43 बजे रवाना होगी |  

👉 दिनाँक 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 09.35 बजे पहुंचेगी तथा 09.37 बजे रवाना होगी |

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos