Saturday, November 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने पार्किंग, उद्यान, नाला, सुलभ शौचालय और ईएसआईसी डिस्पेंसरी का लिया जायजा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
78 Views 5 Min Read 0 Comments
निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने पार्किंग, उद्यान, नाला, सुलभ शौचालय और ईएसआईसी डिस्पेंसरी का लिया जायजा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कामर्शियल कॉम्पलेक्स, पार्किंग स्थल, उद्यान, मोबाइल मेडिकल यूनिट, अवैध निर्माण, नाला, सुलभ शौचालय और खुर्सीपार स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 

पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

 

आयुक्त ने नेहरू नगर स्थित कामर्शियल कॉम्पलेक्स के रिक्त मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान की साफ-सफाई कराकर व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि कॉम्पलेक्स में आने वाले नागरिकों को वाहन पार्क करने में परेशानी न हो।

 

उन्होंने पार्किंग स्थल पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद आयुक्त ने बाल क्रीड़ा उद्यान का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उद्यान की व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली। नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं का बरसात से पहले निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निर्देश के बाद उद्यान में अवांछित झाड़ियों की कटाई और ग्रास क्लियरिंग का कार्य तत्काल कराया गया।

 

मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी किया निरीक्षण

 

आयुक्त ने मोबाइल मेडिकल यूनिट बस का निरीक्षण कर इसमें नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

 

मॉडल टाउन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे किए गए निर्माण का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

इसके समीप स्थित नाले का निरीक्षण कर साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

 

सुलभ शौचालय में सुधार के निर्देश

 

वार्ड क्रमांक 18 कांट्रेक्टर कॉलोनी पुरानी बस्ती में पूर्व निर्मित सुलभ शौचालय का निरीक्षण महापौर परिषद सदस्य लालचंद वर्मा की मौजूदगी में किया गया। आयुक्त ने शौचालय में आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

 

उन्होंने शौचालय की फेंसिंग, साफ-सफाई और नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

 

जर्जर ईएसआईसी डिस्पेंसरी को स्थानांतरित करने पर चर्चा

 

खुर्सीपार क्षेत्र में आयुक्त ने ईएसआईसी डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। पुराना भवन जर्जर स्थिति में होने के कारण उन्होंने डिस्पेंसरी को पावर हाउस स्थित निगम स्वामित्व वाले भवन में स्थानांतरित करने के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।

 

आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वैकल्पिक भवन में डिस्पेंसरी संचालन की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

 

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त दिनेश कोसरिया, येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, चंद्रकांत साहू, उप अभियंता बसंत साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, शरद दूबे एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos