रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
नारी सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के लिए भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं धरना!
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार, भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में जेएनयू में मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के विरोध में विरोध प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में बिलासपुर की महापौर **श्रीमती पूजा विधानी जी प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी**, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी एवं बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती गायत्री साहू जी सहित जिला महामंत्री श्रीमती नंदनी साहू जी एवं श्रीमती अंकिता शुक्ला जी, जिला पदाधिकारी बहनों, मंडल अध्यक्ष बहनों, महामंत्रियों, पार्षदों एवं समस्त जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नारी सम्मान से कोई समझौता नहीं!
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा सदैव अग्रणी रहेगा। नारी सम्मान एवं न्याय की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!