Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नारी शक्ति के सम्मान और युवा सपनों की उड़ान के नाम होगा सारंगढ़ का राज्योत्सव

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
49 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

नारी शक्ति के सम्मान और युवा सपनों की उड़ान के नाम होगा सारंगढ़ का राज्योत्सव

 

2 नवंबर को खेलभाठा मैदान में सजेगा उत्सव का मंच, सरकारी योजनाओं की झलक के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत

 

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभागीय स्टॉल बढ़ाएंगे समारोह की रौनक

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस की खुशियां इस बार सारंगढ़–बिलाईगढ़ में नारी सशक्तीकरण और युवा ऊर्जा के संदेश के साथ मनाई जाएंगी। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के गढ़ चौक स्थित खेलभाठा मैदान में 2 नवंबर को “सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन होगा। समारोह में सांस्कृतिक रंगों के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले की उपलब्धियों की झलक भी देखने को मिलेगी।

 

राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन को उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ संपन्न कराने के निर्देश देते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं।

 

योजनाओं की जानकारी देंगे विभागीय स्टॉल

 

राज्योत्सव में आकर्षक विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम श्री और धरती आबा सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। वन विभाग के स्टॉल में गोमर्डा अभयारण्य से संबंधित जानकारी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

 

संस्कृति और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

 

समारोह में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जिले की कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन की थीम के अनुरूप महिला सशक्तीकरण और युवाओं की क्षमता को प्रोत्साहित करने का संदेश भी प्रमुखता से सामने आएगा।

 

सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक पुख्ता इंतजाम

 

कलेक्टर ने मंच, पंडाल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं की समय पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात, लोक निर्माण विभाग को मंच एवं पंडाल तथा स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयों और आकस्मिक चिकित्सा सुविधा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, जनरेटर, माइक-साउंड, चलित शौचालय और डस्टबिन की व्यवस्था भी की जाएगी।

 

आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा सारंगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभागीय स्टॉलों के समन्वय की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर श्री शंकर लाल सिन्हा को नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में दी गई है।

 

विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

 

बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान, सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों, पारस एवं अटल मॉनिटरिंग पोर्टल तथा ग्रामीण और नगरीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पेयजल, धान खरीदी की तैयारियों, भिखमपुरा से संबंधित कार्यों और सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों पर मरम्मत की स्थिति की भी जानकारी ली गई।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर एवं सारंगढ़ एसडीएम श्री दशरथ सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल, सुश्री शिक्षा शर्मा, श्री शंकर लाल सिन्हा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

राज्योत्सव केवल स्थापना दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर बनेगा।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos