Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नारायणपुर : आर्ट स्टूडियो में चोरी का खुलासा, 12 कीमती काष्ठ मूर्तियों के साथ एक गिरफ्तार

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
48 Views 5 Min Read 0 Comments
नारायणपुर : आर्ट स्टूडियो में चोरी का खुलासा, 12 कीमती काष्ठ मूर्तियों के साथ एक गिरफ्तार

स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | 7415646812

नारायणपुर : आर्ट स्टूडियो में चोरी का खुलासा, 12 कीमती काष्ठ मूर्तियों के साथ एक गिरफ्तार

नारायणपुर  गढ़बेंगाल स्थित आर्ट स्टूडियो में हुई चोरी के मामले में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कोंडागांव के एक युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी गई 12 बेशकीमती लकड़ी की मूर्तियां जब्त की हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंडी राम मंडावी निवासी गढ़बेंगाल ने 28 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके स्टूडियो से 17 काष्ठ कलाकृतियां और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।

रिपोर्ट के बाद एसपी संदीप पटेल के निर्देश पर टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहरपारा कोंडागांव निवासी मनोज विश्वकर्मा (30 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर 12 मूर्तियां बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं उसके दूसरे साथी अनिल चंद्राकर की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos