नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 3 घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
राजनांदगांव/बसंतपुर। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में बसंतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बालिका के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी द्वारा उससे विवाह किए जाने की बात कही गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद बसंतपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करण यादव (21 वर्ष), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी चौखड़ियापारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
बसंतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में त्वरित और प्रभावी पुलिसिंग के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट : rahul sinha ब्लॉक रिपोर्टर, छुरिया, राजनांदगांव
Hamar Pradesh CG — hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!