Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🔴 नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर 

⏱️ घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

⚖️ आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

📜 धारा 65(2), 137(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज

🔹 मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नातिन एवं उसकी सहेली, दोनों नाबालिग बालिकाओं को आरोपी ललित ठाकुर द्वारा बहला-फुसलाकर ₹50/- देने तथा किसी को घटना के संबंध में नहीं बताने की बात कहकर अपने साथ ले जाया गया। आरोपी दोनों बालिकाओं को साइकिल के कैरियर पर बैठाकर गमछे से बांधते हुए सुनसान स्थान की ओर ले गया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया।

 

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2), 137(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

👮‍♂️ 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित ठाकुर पिता स्व. लक्ष्मण सिंह ठाकुर, उम्र 36 वर्ष को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

👮‍♀️ इनकी रही विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उनि. मनीष शेण्डे, PSI सृष्टि ध्रुव, धनेश्वर कंवर, आरक्षक यशवंत देशमुख, आरक्षक पंकज तारम एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की विशेष भूमिका रही।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos