✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
कोंडागांव। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कोंडागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बालासार निवासी प्रार्थी ने थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पटेलपारा, बालासार निवासी पवन कोर्राम (20 वर्ष) उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 312/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने घर से आरोपी को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भापुसे) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपी को उसके घर से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी पवन कोर्राम को 06 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ग्वाल, आरक्षक बुधराम कोर्राम, राजेश मरकाम एवं महिला आरक्षक नेमा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महिला एवं बाल अपराधों पर पुलिस की सख्ती
कोंडागांव पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है। ऐसे मामलों में सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!