Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
111 Views 5 Min Read 0 Comments
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

✍️ हरि साहू | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | जिला न्यूज रिपोर्टर सक्ती

चंद्रपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

सक्ती। चंद्रपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजन ने थाना चंद्रपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग बेटी 19 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

 

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश तेज कर दी।

 

रायगढ़ से नाबालिग को किया दस्तयाब

 

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को टिकरापारा, रायगढ़ निवासी आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन दर्ज किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई।

 

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

 

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान जीत डुंगरी, पिता सुरेंद्र डुंगरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी टिकरापारा, रायगढ़ के रूप में हुई।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को 1 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

चंद्रपुर थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | हरि साहू | जिला न्यूज रिपोर्टर सक्ती

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos