नागाबूड़ा-गरियाबंद मार्ग बदहाल, सड़क किनारे गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा
गरियाबंद। नागाबूड़ा से गरियाबंद को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। लगातार बारिश के चलते सड़क के दोनों किनारों की मिट्टी का कटाव हो गया है, जिसके कारण कई स्थानों पर करीब 2 से 3 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। रात के समय सड़क किनारे बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और घायल होने का खतरा बना हुआ है।
बारिश के पानी के साथ सड़क किनारे बिछाई गई मुरम और गिट्टी भी बह गई है, जिससे कई जगह सड़क का किनारा कमजोर और संकरा हो गया है। इससे आम राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द सड़क किनारे मिट्टी भराव, गड्ढों की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रिपोर्ट: जगेश्वर पटेल, गरियाबंद
हमर प्रदेश CG न्यूज़
hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!