✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
नांदनमारा बाईपास पर चक्काजाम: दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ब्रेकर- सिग्नल और मुआवजे की मांग
कांकेर। कांकेर जिले के नांदनमारा बाईपास पर आज सुबह से ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाईपास पर न तो स्पीड ब्रेकर है, न सिग्नल और न ही सुरक्षा के इंतजाम, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार नांदनमारा बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दो युवकों की जान चली गई थी। इसके बाद से ग्रामीण लगातार प्रशासन से सुरक्षा उपाय करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आज बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और JCB लगाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।
ग्रामीणों की 4 प्रमुख मांगें:
1. हादसे वाले स्थान पर तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
2. बाईपास पर ट्रैफिक सिग्नल और संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।
3. पैदल आवाजाही के लिए छोटा ब्रिज / अंडरपास बनाया जाए।
4. मृतक युवकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
मौके पर पहुंचे SDM और पुलिस
चक्काजाम की सूचना मिलते ही SDM कांकेर, SDOP और थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों को लिखित में लेकर आश्वासन दिया कि जल्द ही NHAI और PWD विभाग से बात कर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर डटे हुए हैं और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने वैकल्पिक रूट से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!