✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
चीखली चौक पर वाहन जांच के दौरान पकड़े गए दोनों चालक, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत
दुर्ग। स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने नशे की हालत में बस चलाते पाए गए दो चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों बसों को मौके पर जब्त कर लिया। चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को चीखली चौक पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 07 CT 0968 के चालक और दुर्ग से कवर्धा संचालित दुर्ग रोडवेज की यात्री बस क्रमांक CG 07 E 1762 के चालक की जांच की गई।
जांच के दौरान दोनों चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इसके बाद यातायात पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय भेज दिया।
स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
यातायात पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और स्कूली बच्चों सहित आम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बस जैसे यात्री वाहनों को नशे की हालत में चलाना गंभीर लापरवाही है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा स्कूल बसों और यात्री बसों के चालकों की नियमित जांच आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस ने बस संचालकों से अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके चालक पूरी तरह नशामुक्त और सुरक्षित अवस्था में ही वाहन चलाएं।
पुलिस की दो टूक—नशे में वाहन चलाया तो कार्रवाई तय।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!