✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद
*नशा मुक्ति अभियान के तहत छुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार*
गरियाबंद / छुरा /नया सवेरा अभियान के तहत एवं नशे के कारण होने वाले घरेलू विवाद, मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना छुरा क्षेत्र में ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि अवैध शराब के सेवन से क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण कुमार तथा SDOP सुश्री गरिमा दादर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने ग्राम हरदी में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर संदेही को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से *12 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित मूल्य ₹2,400/- बरामद कर जब्त की गई।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम:*
दयालाल सिन्हा पिता गजानंद सिन्हा, उम्र 58 वर्ष, साकिन ग्राम हरदी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गरियाबंद पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री तथा सेवन हेतु साधन मुहैया कराने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!