Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय में आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय में आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित 

प्रेस विज्ञप्ति 
रिपोर्टर देवेंद्र केशरवानी लोरमी मुंगेली 


नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय में आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित 

= लोरमी ब्लॉक my Bharat Kendra द्वारा लोरमी नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय में आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान विषय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता गुरमीत सलूजा जिला महामंत्री भाजपा मुंगेली द्वारा युवाओं को नशे के कुप्रभाव तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुपरविजन विकसित भारत 2047 पर नशा मुक्त युवा विषय पर उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल अरुण कुमार जायसवाल जी ने किया, जिसमें युवाओं को नशा मुक्ति की विस्तृत शपथ दिलाई तथा नशे में डूब रहे युवाओं को भविष्य में होने वाली शारीरिक मानसिक क्षति के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए मार्गदर्शन किया।  कार्यक्रम का संचालन माय भारत केन्द्र के ब्लॉक संयोजक देवेंद्र केशरवानी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुपरविजन विकसित भारत 2047 के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत में युवाओं की सहभागिता का वर्णन किया गया, तथा प्रोजेक्टर में विकसित भारत और नशा मुक्त युवा का शॉर्ट फिल्म दिखाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं छात्रों ने स्लोगन लिखकर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम में शिक्षक आनंद गुप्ता शिक्षक बीआर चेलक शिक्षक CP साहू, शिक्षक विजय विश्वकर्मा और युवा एवं विद्यार्थी का अनुपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम का आभार शिक्षक बीआर चेलक सर द्वारा किया गया।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos