जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
नवा रायपुर के सेक्टर-16 में 'विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन)' का लोकार्पण, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और CM विष्णु देव साय रहे मौजूद
नवा रायपुर, 3 नवंबर। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में ‘विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन)’ का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पार्क परिसर का अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के संतुलन को रेखांकित करने वाली इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की। 'पीपल वन' को हरित नवा रायपुर के विजन और 'विकसित भारत संकल्प' के प्रतीक के रूप में विकसित किया गया है।
लोकार्पण अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस नए पार्क के शुरू होने से नवा रायपुर के निवासियों और आने वाले पर्यटकों को एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल स्थल की सौगात मिली है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!