नवरात्रि में आस्था से जगमगाएगा श्री बुढ़ादेव मंदिर
जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
गट्टासिल्ली। क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज, ग्राम करैहा स्थित श्री बुढ़ादेव मंदिर परिसर आस्था और भक्ति से जगमगाएगा। नवरात्रि के शुभारंभ अवसर पर 11 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 9 बजे श्री बुढ़ादेव के नाम से ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।
ज्योति प्रज्वलन के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। पूरे नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन सुबह एवं शाम पूजा के साथ 24 घंटे देव व्यवस्था एवं ज्योति की सेवा-संभाल के लिए समाजजनों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
नवरात्रि के दौरान समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण है तथा मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
श्री बुढ़ादेव मंदिर समिति के सचिव श्री कान्ता कुंजाम ने बताया कि क्वांर नवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष श्री बुढ़ादेव के नाम से ज्योति प्रज्वलित कर नवरात्रि का आयोजन किया जाता है। समाज के श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना में सहभागी होते हैं तथा श्री बुढ़ादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजन समिति में अध्यक्ष श्री किस कुमार मारकोले, उपाध्यक्ष श्री तुलाराम मण्ड़ावी, कोषाध्यक्ष श्री श्याम चरण मण्ड़ावी, सचिव श्री कामता प्रसाद कुंजाम एवं सहसचिव श्री द्वारिका प्रसाद नेताम सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने समाज के सभी सामाजिक बंधुओं, माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में सहभागी बनने तथा श्री बुढ़ादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!