हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
ब्लॉक रिपोर्टर – आशीष यादव
रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
नवरात्रि के प्रथम दिवस रतनपुर मां महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार ज्योति कलश से जगमगाया दरबार
रतनपुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर धर्मनगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता रानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में 30 हजार ज्योति कलश प्रज्वलित होने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां महामाया के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां महामाया देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। प्रज्वलित ज्योति कलशों की आभा ने मंदिर परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ माता रानी की आराधना में लीन नजर आए।
रतनपुर की धार्मिक पहचान मां महामाया देवी मंदिर से जुड़ी हुई है। नवरात्रि के दौरान यहां दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन विशेष महत्व रखता है। प्रथम दिवस पर उमड़ी भीड़ ने माता रानी के प्रति भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाया।
श्रद्धालुओं से विशेष अपील
मां महामाया देवी के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे धैर्य बनाए रखें, कतारबद्ध होकर दर्शन करें तथा पुलिस और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। भीड़ में धक्का-मुक्की न करें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।
जय मां महामाया! जय माता दी! 🚩
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!