✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
नवंबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति
4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, निर्वाचन आयोग ने जारी किया पुनरीक्षण कार्यक्रम
महासमुंद, 21 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 11 दिसंबर 2026 तक चलेगी।
दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए 28 दिसंबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा तहसीलदारों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा, ताकि निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रमुख तिथियां
- मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण: 2 नवंबर 2026 तक
- प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन: 12 नवंबर 2026
- दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2026
- दावा-आपत्तियों का निराकरण: 28 दिसंबर 2026 तक
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 4 जनवरी 2027
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!