नरहरपुर में 40 गौवंश तस्करी मामले में दो फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ₹12.42 लाख की संपत्ति जब्त
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नरहरपुर में 40 गौवंश तस्करी मामले में दो फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ₹12.42 लाख की संपत्ति जब्त

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

नरहरपुर में 40 गौवंश तस्करी मामले में दो फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ₹12.42 लाख की संपत्ति जब्त

 

कांकेर | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

जिला रिपोर्टर: शैलेन्द्र जैन

 

कांकेर। नरहरपुर क्षेत्र से करीब 40 गौवंशों को गौशाला भेजने के नाम पर ले जाने के मामले में नरहरपुर पुलिस ने दो फरार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मवेशियों की बिक्री की रकम, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मारुति ब्रेजा वाहन सहित कुल 12 लाख 42 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

गौशाला भेजने का झांसा देकर ले गए थे मवेशी

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 08 निवासी रविकांत ठाकुर ने थाना नरहरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र के ग्रामीणों की गाय और बछड़े 30 सितंबर 2026 की रात से लापता हैं। पूछताछ के दौरान जानकारी सामने आई कि हिमांशु तिवारी और गौरव सोरी ने आवारा एवं लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कहकर ग्रामीणों से संपर्क किया था।

 

आरोप है कि पंडरीपानी, सिहावा स्थित गौशाला में मवेशियों को पहुंचाने का भरोसा दिलाकर नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। जब ग्रामीण संबंधित गौशाला पहुंचे और जानकारी ली, तो वहां नरहरपुर से मवेशियों के पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

 

धमतरी से पकड़े गए दोनों फरार आरोपी

 

शिकायत के आधार पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

 

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, दो मुख्य आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने जानकारी मिलने पर धमतरी में घेराबंदी कर हेमंत यादव और प्रियेश साहू को पकड़ा।

 

🔴 🔴

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos